Santosh yadav biography in hindi




  • Santosh yadav biography in hindi
  • [MEMRES-5]!

    संतोष यादव की संक्षिप्त जीवनी, महत्वपूर्ण प्रश्न, तथ्य – Santosh Yadav’s Biography, Facts and Important Questions

    संतोष यादव का जीवन परिचय – Santosh Yadav Biography In Hindi

     

    नाम : संतोष यादव

    जन्म : 1969

    जन्मस्थान : जोनियावास, रेवाड़ी (हरियाणा)

     

    संतोष यादव का जीवन परिचय

    संतोष यादव भारत की एक पर्वतारोही हैं। जिन्होंने एक बार नहीं, दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करके विश्व रिकार्ड बनाया है। इसके अलावा वे कांगसुंग (Kangshung) की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला भी हैं। उन्होने पहले मई 1992 में और तत्पश्चात मई सन् 1993 में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की। वह एकमात्र ऐसी महिला हैं, जिन्होंने दो बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। उनकी इसी उपलब्धि के लिए सन २००० में भारत सरकार की ओर से उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया है।

    वह विश्व की सबसे कम उम्र वाली महिला हैं, जिन्होंने माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता अर्जित की । यद्यपि सन्तोष यादव, बछेन्द्रीपाल के बाद भारत की दूसरी तथा विश्व की दसवीं पर्वतारोही महिला